दुर्गापुर महकमा अस्पताल में प्रसूति विभाग के नये भवन का उद्घाटन किया गया

दुर्गापुर महकमा अस्पताल में प्रसूति विभाग के नये भवन का उद्घाटन किया गया

दुर्गापुर : औद्योगिक नगरी दुर्गापुर के बिधाननगर स्थित सब डिविजनल अस्पताल में प्रसूति विभाग के नये भवन का उद्घाटन किया गया.इस उद्घाटन समारोह में राज्य के पंचायत, ग्रामीण विकास और सहकारिता मंत्री प्रदीप मजूमदार, पांडाबेश्वर विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती, एडीडीए और दुर्गापुर मंडल अस्पताल रोगी कल्याण संघ के चेयरमैन कवि दत्ता,एसडीएम डॉ सौरभ चट्टोपाध्याय, अस्पताल अधीक्षक डॉ. धीमान मंडल आदि उपस्थित थे।

अतिथियों द्वारा विधिवत रिबन काटकर इस विभाग का उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर राज्य मंत्री ने कहा, इस अस्पताल में पश्चिम बर्दवान सह पड़ोसी जिलों से भी मरीज इलाज के लिए आते हैं। ऐसे में मरीजों को उचित सेवा का दायरा बढ़ाने के लिए अस्पताल के विस्तार की जरूरत बतायी.साथ ही उन्होंने रोगी कल्याण समिति के नेक प्रयासों द्वारा हो रहे अस्पताल में नए-नए भवन एवं संसाधनों का व्यवस्था करना यह एक सराहनीय कदम है. मैं इसके लिए चेयरमेन कवि दत्ता को बधाई देता हूं उनकी भूमिका काफी सराहनीय है.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0